सुपौल, जनवरी 9 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। भीमपुर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत भीमपुर थाना कांड संख्या 139 /25 के नामजद आरोपी को गुरुवार की शाम गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त ठूठी पंचायत के चैनपुर वार्ड एक निवासी रघुनंदन राम बताया जा रहा है । बताया जा रहा है कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से थाने में मारपीट का केस दर्ज था । वहीं न्यायालय के जीआर वारंटी थाना क्षेत्र के जीवछ पुर पंचायत के वार्ड 9 निवासी पूरनचंद मुखिया व उनकी पत्नी उम्दा देवी बताया जा रहा है। उक्त दोनों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष मिथलेश पांडे ने बताया कि एक नामजद सहित दो वारंटी को समकालीन अभियान के तहत गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ...