सुपौल, मार्च 20 -- त्रिवेणीगंज, एक संवाददाता। गुड़िया पंचायत में बुधवार को पांच हजार रुपए घूस लेते कानूनगो की गिरफ्तारी से पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। बुधवार को दिनभर इसकी चर्चा होती रही। बता दें कि निगरानी से की गई शिकायत के एक दिन पूर्व ही निगरानी टीम ने त्रिवेणीगंज में डेरा डाल दिया था। टीम द्वारा बिछाए गए जाल में फंसने के बाद कानूनगो को पटना ले गई। सबसे बड़ी बात यह है कि जिले में विभिन्न मामलों को लेकर पहुंची निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम अकेले त्रिवेणीगंज में ही कई बार धमक चुकी है जो कई तरह के इशारे कर रही है। दो पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में इस मिशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया। प्रखंड के महेशुआ पंचायत के रहने वाले परिवादी अनुपम कुमार के मुताबिक उनकी रैयती जमीन जो दादा परदादा के समय से उनके पास है सर्वे में उसका रकवा घटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.