सुपौल, फरवरी 7 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। सरायगढ़ पंचायत में गुरुवार को बनैनिया पंचायत के मुखिया श्याम कुमार यादव के आवास पर मुखिया संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे ने की। बैठक में सभी पंचायतों में चल रहे कल्याणकारी कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने और पंचायतों का तेजी से विकास करने को लेकर पंचायत कर्मी, प्रखंड के अधिकारी और कर्मियों से समन्वय स्थापित करने पर विचार-विमर्श किया गया। राघोपुर थाना में पदस्थापित एएसआई द्वारा पिछले दिनों एक मामले में हिरासत में लिए गए एक युवक से जबरन मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे का नाम घसीटे जाने और झूठे केस में फंसाने के मामले में मुखिया संघ के सदस्यों ने नाराजगी जताई। मुखिया संघ के सदस्यों ने बताया कि मामले ...