सुपौल, फरवरी 20 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। निर्मली स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एंड हॉस्टल में शुक्रवार को पढ़ाई के दौरान दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। घटना से विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। बेहोश होने वाली छात्राओं की पहचान रानी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कक्षा समाप्त होने के बाद दूसरी घंटी के दौरान दोनों छात्राएं अचानक गिर पड़ीं। सहपाठियों ने तुरंत शिक्षकों को सूचना दी। इसके बाद स्कूल प्रशासन की पहल पर दोनों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच और उपचार के बाद दोनों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार बेहोशी के...