सुपौल, फरवरी 22 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 'वर्ल्ड एआई समिट' में राहुल गांधी की कथित टिप्पणी और कांग्रेस यूथ विंग के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ निकाला गया। मार्च का नेतृत्व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने किया। कार्यकर्ता गांधी मैदान से निकलकर महावीर चौक तक पहुंचे, जहां राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. विजय शंकर चौधरी ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और एआई क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देख रहा है, ऐसे समय में इस प्रकार की घटनाएं राष्ट्र की छवि को धूमिल करती हैं। जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का व्यवहार विश्व मंच पर देश को ...