सुपौल, दिसम्बर 14 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह एका-एक ठंड बढ़ने से कुनौली बाजार ने ऊनी कपड़ों का डिमांड बढ़ गया हैं । मौसम में हुए बदलाव ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है। खरीदारों की भीड़ बढ़ने से ऊनी कपड़ा से जुड़े कारोबारी काफी खुश है। स्वेट स्वेटर से लेकर ब्लेजर की डिमांड बढ़ गई है। इसके अलावा फुटपाथ पर लगे ऊनी कपड़ों की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गर्मी की वजह से बिक्री नहीं हो रही थी। बोहनी तक आफत था। लेकिन दो दिन में ठंड बढ़ने से अच्छी खासी बिक्री शुरू हो गई है। इससे कपड़ा विक्रेताओं के चेहरे खिल गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.