सुपौल, जनवरी 30 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सुपौल जिले के निर्मली नगर स्थित एक मध्य विद्यालय में शिक्षक उपस्थिति पंजी से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर सरकारी अभिलेखों में कूटरचना कर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निदेशक से लिखित शिकायत की गई है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायतकर्ता अधिवक्ता रोशन कुमार गुप्ता ने अपने आवेदन में कहा है कि संबंधित प्रधानाध्यापक ने पूर्व में ली गई छुट्टी को छिपाने के उद्देश्य से शिक्षक उपस्थिति पंजिका में कागज चिपकाकर प्रविष्टि में बदलाव किया। यह न केवल विभागीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की श्रेणी में आता है। आवेदन में बताया गया है कि इस पूरे मामले की शिकायत ...