सुपौल, नवम्बर 17 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड के बायसी पंचायत के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवियों सहित गणमान्य लोगों ने पार्श्व गायक उदित नारायण के नाम पर बायसी पंचायत के किसी चौक या सड़क का नाम रखने की मांग की है। पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि मो. अखलाक, प्रो. शिवनंदन यादव, पूर्व पंसस राजकुमार गुरुमैता, तारानंद यादव, जनार्दन मिश्र, अशोक कुंवर, चंदकिशोर मिश्र, ललित मिश्र सहित अन्य लोगों ने डीएम सुपौल से जिलास्तर पर समारोह आयोजित कर उदित नारायण को सम्मानित करने तथा उनके नाम से बायसी पंचायत के किसी चौक या सड़क का नाम रखने की मांग जोर-शोर से उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि पार्श्व गायक मिडिया के माध्यम से कई बार कह चुके हैं कि उनका जन्मस्थली सुपौल जिला के बायसी गांव है। यह हम सबों के लिए गर्व की बात है। इसलिए जल्द से जल्द उनके सम्मान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.