भागलपुर, मार्च 22 -- निर्मली । एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय परिसर से बिहार दिवस और जिला स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। इस प्रभातफेरी को निर्मली एसडीएम संजय कुमार सिंह, बीडीओ आरुषि शर्मा और बीईओ मधुसूदन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रभातफेरी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने बिहार की संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और जिले की प्रगति से जुड़े नारों और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सुपौल डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर इस वर्ष बिहार दिवस और जिला स्थापना दिवस को संयुक्त रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.