सुपौल, जनवरी 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय निर्मली में शुक्रवार को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अहम बैठक हुई। बैठक की एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा ने की। बैठक में गणतंत्र दिवस को गरिमापूर्ण, शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 26 जनवरी को प्रोटोकॉल के अनुसार सभी चिन्हित सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और प्रमुख स्थलों पर निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण किया जाएगा। झंडोतोलन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडलीय अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, थाना, पुस्तकालय, महाविद्यालय, चैंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापार संघ सहित अन्य स्थलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.