सुपौल, फरवरी 15 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर बसे गांवों के विकास और सुरक्षा सुदृढ़ीकरण को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। गृह मंत्रालय की स्वीकृति के बाद बसंतपुर प्रखंड के 27 और निर्मली प्रखंड के 3 गांवों को 'मॉडल विलेज' (आदर्श ग्राम) के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। प्रशासन ने चयनित गांवों की सूची तैयार करने और डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना के तहत सीमावर्ती गांवों में बुनियादी ढांचे का व्यापक कायाकल्प किया जाएगा। पक्की और चौड़ी सड़कों का निर्माण, सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट, पेयजल सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.