सुपौल, जनवरी 31 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा और नेपाली शराब जब्त की है। इस दौरान एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को कार्रवाई में यह सफलता मिली है। एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीमा चौकी भीमनगर के जिम्मेदारी क्षेत्र में नेपाली मुद्रा की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 206/7 के समीप सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे ...