सुपौल, दिसम्बर 2 -- सुपौल,एक प्रतिनिधि। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को कॉलेज स्थित सेमिनार हॉल में जिला स्तरीय विज्ञान मेला 2025 इनोवेशन ट्रैक का प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने किया। कार्यक्रम के बाद एसडीएम ने कहा कि आज के वैश्विक युग में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार ही प्रगति की वास्तविक शक्ति हैं। और ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों में शोध, जिज्ञासा एवं नवोन्मेषी सोच को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा किए जा रहे इस सार्थक प्रयास की सराहना की। विज्ञान मेला के संयोजक व डीन अकादमिक डॉ. चन्दन कुमार ने बताया कि इस मेले में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कहा की विज्ञान के विविध क्षेत्रों में अपने गुणवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.