सुपौल, जनवरी 16 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी और मिथिलांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बैजनाथपुर अन्दौली- न्यू झाझा बाईपास रेललाइन के चालू होने से अब ट्रेनों को रास्ते में इंजन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे सुपौल, सहरसा, दरभंगा, निर्मली और फारबिसगंज क्षेत्र के यात्रियों को सीधे दरभंगा और पटना तक बिना किसी तकनीकी रुकावट के यात्रा की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को इस नई रेललाइन का सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) निरीक्षण हुआ। निरीक्षण सफल होते ही इस रूट पर जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्ताह नियमित ट्रेन परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। इस लाइन के शुरू होने से सहरसा से दरभंगा के बीच सफर करने वाली ट्रेनों का समय करीब 30 से 40 मिनट तक कम हो जाएगा। इससे यात्रियों को न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ट्रेनों की समयपालन क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.