सुपौल, फरवरी 1 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भारत के वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा रविवार को आम बजट पेश करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने कहा कि देश के आम बजट गरीबों के हित में हुआ है। कपड़ा, जूता, दवाई सहित अन्य प्रकार के घरेलू सामान सस्ता करने का ऐलान किया है। जीएसटी को आसान किया गया है। चार राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनेगा। महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना का ऐलान किया है। 20 नए राष्ट्रीय राजमार्ग शुरू करेंगे। 7 स्पीड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में सुधार किया जाएगा। शिक्षा को रोजगार से जोड़ा जाएगा। छोटे किसानों को 20 हजार लोन दिये जाएंगे, सूअर और कैंसर की दवा सस्ती होगी। उन्होंने कहा कि देश की आम बजट का फायदा हर गरीब को मिलेगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...