सुपौल, अक्टूबर 4 -- जदिया, निज संवाददाता। दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों बाइकसवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना एनएच 327 ई मुख्य मार्ग में बुधवार सुबह हाई स्कूल जदिया से सटे पश्चिम की है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार में दोनों बाइक की हुई भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं जिप सदस्य पूनम कुमारी ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को आनन-फानन में त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने राजेश्वरी थाना क्षेत्र के कैन्जारा गांव निवासी रुपेश कुमार मेहता की प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाज़ुक स्थिति को देखते हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दूसरे जख्मी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डफरखा गांव निवासी विनोद उर्फ राजीव सरदार का इलाज त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.