सुपौल, जनवरी 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड एक बार फिर केले की खेती को लेकर चर्चा में है। कभी "मिनी भूसावल" के नाम से पहचाना जाने वाला यह इलाका वर्षों तक केले के उत्पादन में अग्रणी रहा, लेकिन बाजार की कमी और नेपाल में माओवादी आंदोलन के प्रभाव से किसानों का रुझान इस खेती से कम हो गया था। अब आधुनिक तकनीक आधारित टिश्यू कल्चर केले की खेती ने किसानों में फिर से नया उत्साह भर दिया है। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मिथिलेश कुमार क्रांति के अनुसार, बसंतपुर प्रखंड में लगभग 20 हेक्टेयर भूमि पर टिश्यू कल्चर केले की सफल खेती की जा रही है। इस तकनीक में एक हेक्टेयर में करीब 3,068 पौधे लगाए जाते हैं और फसल 11 से 12 महीनों में तैयार हो जाती है। सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रति हेक्टेयर 42,000 रुपये का अनुदान भी दे रही है। बसंतपुर पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.