सुपौल, जनवरी 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नए साल के स्वागत में बुधवार की आधी रात से ही शहर उत्साह और उमंग में सराबोर हो गया। जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, शहर के विभिन्न इलाकों में आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा। लोगों ने पुराने साल को विदाई दी और नए साल का स्वागत उल्लास और खुशियों के साथ किया। देर रात तक एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने और जश्न मनाने का सिलसिला चलता रहा। शुक्रवार की सुबह होते ही शहर में आस्था का माहौल नजर आया। जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। गणपतगंज स्थित विष्णु मंदिर, धरहरा महादेव मंदिर, सुखपुर के बाबा तिल्हेश्वर, कपिलेश्वर स्थान, महावीर चौक, स्टेशन चौक, पटेल चौक और ठाकुरवाड़ी सहित अन्य मंदिरों में लोगों ने दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालु परिवार संग मंदिर पहुंचे और पूजा-...