सुपौल, अप्रैल 23 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बीते दो दोनों से गर्मी सताने लगी है। बुधवार से गर्मी और बढ़ेगी। वातावरण में आद्रता की मात्रा अधिक रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने बुधवार को जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। इसी बीच मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं बुधवार से दिन के साथ ही रात में भी गर्मी सताएगी। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना बनी हुई है। उधर, मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए थे और हल्की हवा भी चल रही थी, लेकिन दस बजे तक मौसम में फिर से बदलाव हुआ। हवा की दिशा बदलते ही बादल छंट गए और धूप निकल आई। वातावरण में नमी के कारण लोगों ...