भागलपुर, अप्रैल 28 -- सरायगढ़। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के महादलित बस्ती 7 में रविवार की रात में चूल्हे की चिंगारी से आग लग जाने के कारण तीन परिवार के तीन फूस के घर सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सरोवर राम के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने के कारण सरोवर राम के एक फूस के घर और घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन नगद राशि जल का राख हो गया। आगजनी की घटना में 6 बकरी और एक गाय की आग से झुलस कर मौत हो गई। वहीं आग की लपटे इतनी तेज थी कि आगजनी की घटना में पड़ोस के दीनानाथ राम के एक फूस के घर और संतोष राम के एक फूस के घर और घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित आम सामग्री जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया गणेश राम ने पीड़ित पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.