भागलपुर, अप्रैल 26 -- निर्मली। एक संवाददाता अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के मामले में अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में स्वास्थ्यकर्मी छोटेलाल एवं सुरक्षा गार्ड संजीत कुमार पर लापरवाही का आरोप लगा है। दोनों से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा गया है। अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. शंकर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। आरोप है कि समय पर डॉक्टर द्वारा इलाज नहीं किए जाने से महिला की जान गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जिन दो कर्मियों की भूमिका संदेहास्पद पाई गई है, उनसे शोकॉज मांगा गया है। मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.