भागलपुर, अप्रैल 5 -- निर्मली । एक संवाददाता दस लाख चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर में अष्टमी पूजा के पावन अवसर पर एक भव्य गंगा आरती और महाकाल जागरण का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में बनारस से आए विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत गंगा आरती सम्पन्न कराई गई। आरती के समय मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा हुआ था, जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के अष्टमी स्वरूप की पूजा-अर्चना की और विविध मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की। करीब दो घंटे तक आरती मंडली ने भव्य महाआरती की, जिससे संपूर्ण नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस आरती को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे। आरती के उपरांत रात्रि में महाकाल जागरण का आयोजन किया गया जिसमें भक्त देवी गीतों पर झूमते नजर आए। जागरण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। कलाकारों द्वारा मां दुर्गा के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.