सुपौल, फरवरी 15 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात अलग-अलग पंचायतों से 284 बोतल अंग्रेजी और देसी नेपाली शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि चांदपीपर पंचायत के वार्ड 10 से शराब तस्कर संजय यादव के खाना बनाने वाले घर से 190 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया गया। वही शराब तस्कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया की उत्पाद अधिनियम के तहत शराब तस्कर संजय यादव के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 41/26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। वहीं पिपरा खुर्द पंचायत से विभिन्न ब्रांड के 94 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि शराब तस्कर पवन मेहता वाहन च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.