सुपौल, दिसम्बर 12 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद द्वारा गुरुवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहर के महावीर चौक समेत कई प्रमुख सड़कों की सरकारी अमीन से मापी करवाई गई। मापी के बाद सड़कों के दोनों ओर स्पष्ट सीमा रेखा (बॉर्डर लाइन) अंकित कर दी गई, ताकि भविष्य में सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके। नगर परिषद के सीटी प्लानर राकेश कुमार ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन बहुआयामी योजना पर कार्य कर रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्किंग ज़ोन एवं वेडिंग ज़ोन विकसित किए जाने की तैयारी चल रही है, जिससे सड़क किनारे अवैध पार्किंग और भीड़भाड़ को नियंत्रित किया जा सके। नगर परिषद ने आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील की है कि वे चिन्हित सीमा रेखा का पालन करें और शहर को अतिक...