सुपौल, जनवरी 9 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शीतलहर का प्रकोप जारी है। तेज बर्फीली हवाओं से बढ़ी सर्दी में गुरुवार को भी राहत नहीं मिली। बीच-बीच में उत्तर पूर्वी हवाओं के दखल से रात का पारा चढ़ा, लेकिन ठिठुरन भरी सर्दी बरकरार रही। जिले में रात का तापमान 8.2 से बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी से कोई राहत नहीं मिलेगी। 9 और 10 जनवरी को बर्फीली हवाएं चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ेगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। कोहरे की स्थिति बुधवार रात से ही गंभीर रही। गुरुवार सुबह तक घना कोहरा रहा। शुक्रवार से कुछ हल्का होने की संभावना है, लेकिन बहुत कम नहीं होगा। इस कारण सर्दी का असर भी बहुत कम होने की उम्मीद कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिलहाल 13 जनवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.