सुपौल, फरवरी 4 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित रेफरल अस्पताल रोड पर अतिक्रमण की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। स्थानीय दुकानदारों, फुटकर विक्रेताओं और ऑटो-ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़क पर किए गए अवैध कब्जे के कारण अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और एम्बुलेंस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां अक्सर मरीज लदी एम्बुलेंस जाम में फंस जाती हैं, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है। इस बाबत रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीप नारायण राम ने बताया कि अस्पताल रोड पर अतिक्रमण के कारण आपातकालीन सेवाओं में बाधा आ रही है। कई बार एम्बुलेंस को अस्पताल तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। वहीं डॉ. राम ने आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.