सुपौल, नवम्बर 22 -- मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र की सिसौनी पंचायत के वार्ड पांच में शुक्रवार की शाम हुई अगलगी में छह परिवार के 10 घर जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार रामदेव मंडल के मवेशी घर में जलाए गए आलाव से अचानक आग लग गई। आग अपने आगोश मे रामचंद्र मंडल, राजे मंडल, रामकुमार मंडल, भरत मंडल और दशरथ मंडल के घरों को भी ले लिया। शाम के समय रहने के कारण लोग घर पर नही थे। खेतो मे काम कर रहे थे। इसी बीच अनचानक आग लगी और देखते ही देखते 10 घरों को जला कर राख कर दिया। आगलगी की घटना की सुचना पाकर ग्रामीण लोग पंहुचे और काफी मशक्त के बाद आग पड़ काबू पाया। इस घटना मे अग्नि पीड़ित परिवारों के अनाज कपड़ा, फर्नीचर, कागजात नगदी जेवरात आदि सामान जलकर राख हो गया। पूर्व मुखिया सरफराज आलम ने बताया की अग्नि पीड़ित परिवार स्थाई रूप से वार्ड 8 का रहने वाला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.