सुपौल, जनवरी 4 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के बरुआरी गांव स्थित वार्ड नंबर 10 में रामदेव सूतिहार के घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस बाबत पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि पांच बजे सुबह अलाव की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रामदेव बाहर बढ़ई का काम करता है। घर पर उसका बेटा गोपाल रहता है। घटना के वक्त वह गेहूं खेत पटवन करने गया था। इधर, अगलगी के बाद आग की लपटें धीरे-धीरे घर में भी फैल गई। घर में गोपाल का करीब सात वर्षीय पुत्र सोया था। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला। इस बीच कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हालांकि अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन उसके आने तक आग बुझाई जा चुकी थी। घटना को लेकर गोपाल ने बताया कि आग में एक दुधारू गाय जलकर मर गई, वहीं द...