सुपौल, जनवरी 31 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड 2 में गुरुवार की रात में घुरा से आग लगने के कारण दो परिवार के चार फूस के घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिवसागर शर्मा के घर में घुरा से आग लगने के कारण उनका दो फूस के घर और घर में रखे अनाज कपड़ा बर्तन जलकर राख हो गया। जबकि आग की लपटे इतनी तेज थी की पड़ोस के रामसागर शर्मा के दो फूस के घर अनाज, कपड़ा, बर्तन तीन बकरी सहित अन्य सामग्री जल कर राख हो गया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि आग लगी की घटना को स्थानीय ग्रामीण सहित दमकल गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग लगी की घटना की सूचना पर पिपरा खुर्द पंचायत के मुखिया राजेंद्र साह ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सुखा राशन, कपड़ा, बर्तन कंबल सहित और सामग्री देकर प...