भागलपुर, मई 13 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लालगंज तिलाठी वार्ड 15 में मंगलवार पूर्वाहन खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी लगी आग में तीन परिवार के आशियाने खाक हो गए। इस घटना में तीन घर व नगदी सहित लगभग तीन लाख की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी अनुसार तीन सहोदर भाईयों तस्लीम शाह, दोस मोहम्मद शाह और गनी शाह के घर जले हैं और तीनों रोजी रोजगार के लिए बाहरी प्रदेश में हैं। घर में सिर्फ महिलाए और उसके बच्चे हैं। पीड़ित गृहस्वामी के पिता सुलेमान शाह ने बताया कि मझली बहु फिरोजा खातून गनी शाह खाना बनाने के दौरान चावल धोने चापकल पर गई थी। लौटकर देखा कि रसोईघर में आग लग गई है। शोर मचाने पर आस पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए। लेकिन तबतक आग ने तीन घरों को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीण दमकल के लिए थाना फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.