सुपौल, फरवरी 4 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। शब-ए-बरात मजहबी रीति-रिवाज और अकीदत के साथ मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने मंगलवार का दिन गुजारकर गुरबे आफताब से लेकर बुधवार सुबह सादिक तक इबादत की और अपने गुनाहों की माफी मांगी। शाम 7 बजे से ही मुस्लिम समाज के बुजुर्गों, नौजवानों और बच्चों ने मस्जिदों का रुख किया। देर शाम ईशा की नमाज के बाद उन्होंने पूरी रात अपने-अपने मोहल्ले की मस्जिदों और अपने घरों में जगकर नमाज अता की और इबादत में लीन रहे। वहीं, मुस्लिम समाज की महिलाओं और लड़कियों ने अपने-अपने घरों में पूरी रात जागकर नमाज अता की। उन्होंने कुरान पढ़कर अल्लाह ताला से अपने गुनाहों की माफी मांगी और दुआएं कीं। इस दौरान सभी महिला-पुरुषों ने अपने कारोबार में बरकत, परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के लिए खुशहाली की दुआएं मांगीं। उन्होंने मुल्क की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.