सुपौल, दिसम्बर 5 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर अनूपलाल यादव महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई) द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने की, जबकि संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने किया। प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके युवाओं की सेवा भावना और समर्पित प्रयासों पर निर्भर करती है। मानव जीवन की वास्तविक सार्थकता समाज और राष्ट्र के हित में काम करने से है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक समाज की रीढ़ होते हैं, जो बिना स्वार्थ समाज में व्याप्त चुनौतियों को दूर करने का प्रयास करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक...