सुपौल, फरवरी 6 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। दिन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दो पाली में आयोजित परीक्षा में निर्धारित 22953 परीक्षार्थियों में से 22595 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दिनभर कहीं से भी कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली।पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें निर्धारित 9860 परीक्षार्थियों में से 9735 परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 125 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें आवंटित 13093 में से 12860 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 233 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई। निर्धारित समय से आधे घंटे पहले तक ही प्रवेश की अनुमति ...