भागलपुर, मार्च 10 -- छातापुर।एक प्रतिनिधि मुख्यालय स्थित हाइस्कूल चौक से दक्षिण पेट्रोल पंप के समीप एस एच 91 किनारे सोमवार को वेदमाता गायत्री महायज्ञ व दीप महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्वाह्नकाल कलशयात्रा भव्य रूप से निकाली गई। 24 कुंडीय महायज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में साढे तीन सौ से अधिक महिलायें व यूवती शामिल थी। लाल व पीले परिधानों से सुसज्जित महिलायें माथे पर कलश लिए वेदमाता गायत्रीजी की जयकारे लगा रही थी। महायज्ञ स्थल पर ब्रहमवादिनी टोली संयोजक अरूण कुमार उर्फ पप्पू जायसवाल तथा हरिद्वार से आये विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। फिर कलशयात्रा हाइस्कूल चौक, ब्लाॅक चौक, बस पड़ाव, मुख्य बाजार से होकर दूर्गामंदिर तक गई। जिसके मुख्य सड़क से होकर वापस महायज्ञ स्थल पहूंची। कलशयात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.