भागलपुर, मार्च 10 -- सरायगढ़। निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को एनएच 27 पर सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के पास क्षतिग्रस्त हुंडई कार से प्लास्टिक के 6 बोर में रखे हुए 720 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया है। थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर झाझा गांव के पास एनएच 27 के किनारे में खड़ी क्षतिग्रस्त हुंडई कार नंबर जेएचआईयू 29 21 से प्लास्टिक के छह बोर में रखे हुए 720 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामद को लेकर उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात शराब तस्करों के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 59/ 25 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.