अररिया, नवम्बर 4 -- त्रिवेणीगंज, निजप्रतिनिधि विगत 20 वर्षों में बिहार में चारों तरफ विकास की नदियां बहीं। इसके पूर्व बिहार का जंगलराज आपलोगो को याद है न कैसे शाम होते ही लोग घरों में अपना दरवाजा बंद कर दुबक जाते थे ।घर का कमाने वाला जब तक वापस नही आ जाता था तबतक लोगो को नींद नही आती थी। अब भय और दहशत का आलम खत्म हो गया है। अब बिहार में रात भर राहगीरों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलबार को त्रिवेणीगंज के अनुपलाल यादव कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि जंगलराज में सांप्रदायिक विद्वेष था जिसे हमारी सरकार ने दूर किया। आज राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत कितनी खराब थी,ए आपलोगो से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.