अररिया, मार्च 11 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में सोमवार की शाम करीब 6 बजे बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। बताया जाता है कि नारायणपुर निवासी देववंती देवी अपने पति सहदेव मंडल के साथ एक बाइक से किसी काम को लेकर सिमराही बाजार पहुंची थी। वापस लौटने के क्रम में जेपी चौराहे के पास अचानक ब्रेक लेने के कारण महिला बाइक से नीचे गिर गई। जिस कारण वह घायल हो गई। घटना के बाद महिला को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल महिला का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.