भागलपुर, फरवरी 11 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड 2 स्थित दिनादास टोला रामनगर रोड पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने एक साइकिल को जोरदार टक्टर मार दी। टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल साइकिल सवार को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, वही घायल की पहचान झिल्ला डुमरी वार्ड 12 निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद कमरूल गंभीर रूप में हुई है। जहां रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर राघोपुर पुलिस जांच में जुट गई है। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.