भागलपुर, अप्रैल 7 -- राघोपुर। रामनवमी को लेकर गुलाबदास रामजानकी ठाकुरबाड़ी सिमराही से सोमवार को रामनवमी को लेकर विराट शोभा यात्रा निकाली गई। विराट शोभा यात्रा की श्रृंखला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी बनी। इनमें खास यह रहा कि शोभा यात्रा में सैकड़ों युवतियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया। पूरा इलाका रामधुन में सराबोर हो गया। एक ही नाम, एक ही नारा गूंजेगा, भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा के धुन पर रामभक्त जमकर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा का नेतृत्व करते एक रथ में सवार भगवान श्री राम और माता सीता, हनुमान के वेश में कलाकार लोगों को नकमस्तक होने पर मजबूर कर दिया। राम भक्तों के हाथों में तलवार, पगड़ी और भगवा वस्त्र के साथ एक ही नाम जय श्री राम के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। लोग अपने घरों की खिड़की, छत, सड़क किनारे खड़े होकर इस रोचक दृश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.