भागलपुर, फरवरी 19 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एनएच 27 पर पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के पास एक कार से 244 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर गांव से शराब लदी एक कार को जब्त कर थाना लाया। थाना में शराब की गिनती करने पर कुल 244 बोतल अंग्रेजी शराब पाई गई। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत कार नंबर डब्ल्यूबी 74 एए 0851 और शराब तस्कर सिलीगुड़ी के भक्ति नगर थाना क्षेत्र के सुजाय राय के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 47/26 दर्ज कर शराब तस्कर को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.