भागलपुर, मार्च 30 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। हिंदू नववर्ष के अवसर पर रविवार को वीरपुर नगर पंचायत के गोल चौक स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। जहां यह प्रभात फेरी वीरपुर नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान प्रभातफेरी में शामिल भैया-बहन सनातन धर्म ध्वज लेकर नववर्ष मंगलमय हो, भारत माता की जय, डॉ हेडगेवार अमर रहे, विक्रमादित्य अमर रहे, वंदे मातरम आदि नारों का जय घोष करतें हुए चल रहे थे। मौके पर उपस्थित प्रधानाचार्य सुनील कुशवाहा ने नगरवासियों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि हमारा नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है। इसका ऐतिहासिक महत्व और अध्यात्म से है। आज ही के दिन सृष्टि की रचना ब्रह्मा जी ने की थी। आर एस एस के संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्म दिवस, प्रभु श्री राम एवं युध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.