भागलपुर, फरवरी 13 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेलवे ढाला राघोपुर के पास एनएच 106 पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बताया जाता है कि राघोपुर पंचायत निवासी शिवम कुमार (27) एक बाइक से किसी कामt को लेकर सिमराही बाजार जा रहा था। इसी क्रम में अचानक आरओबी के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल को इलाज के लिए पास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.