भागलपुर, अप्रैल 7 -- निर्मली, संवाद सूत्र। कमलपुर पंचायत के रूपौली पुनर्वास वार्ड 19 में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। अगलगी में दो लाख से अधिक के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जाता है कि हाजी मो. नसीर के घर से सुबह लगभग 8.45 बजे लोगों ने धुआं उठता देखा। पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। लगभग आधा घंटा के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गृहस्वामी ने बताया कि आग में कपड़ा, बर्तन, अनाज, दस्तावेज सहित सारा सामान जल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.