भागलपुर, फरवरी 13 -- राघोपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामविशनपुर चौक के पास बुधवार की रात करीब 8 बजे एक किराना की दुकान में करंट की चपेट में आने से दुकानदार घायल हो गया। बताया जाता है कि विशनपुर दौलतपुर पंचायत के वार्ड 12 भगता टोला निवासी अजय कुमार (20) अपने किराना दुकान में बिजली बोर्ड मरम्मत कर रहा था। इसी क्रम में अचानक वह बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिस कारण वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल का उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.