भागलपुर, फरवरी 15 -- राघोपुर। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के धरहारा स्थित प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जिन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा भीमशंकर के दर्शन कर अपनी आस्था और श्रद्धा का प्रदर्शन किया। हालांकि, इस विशाल जनसैलाब के बावजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से नदारद दिखी। सुरक्षाकर्मियों और स्वयंसेवकों की कमी के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के कारण कई बार स्थिति अनियंत्रित होती दिखी, जिससे विशेषकर बुजुर्गों औ...