भागलपुर, फरवरी 19 -- सुपौल। शहर के स्टेशन रोड स्थित महावीर चौक से लेकर स्टेशन परिसर तक गुरुवार को भीषण जाम की स्थिति बनी रही। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मैट्रिक परीक्षा के कारण परीक्षार्थियों की आवाजाही अधिक थी, ऐसे में कई छात्र जाम में फंसे नजर आए। अभिभावकों में भी चिंता देखी गई। खास बात यह रही कि मौके पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी, जिससे लोगों में नाराजगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...