भागलपुर, फरवरी 19 -- त्रिवेणीगंज ,निजप्रतिनिधि। कोशी प्रमंडल के तीनों जिले सुपौल, सहरसा और मधेपुरा जिले में भूदान से प्राप्त हजारों एकड़ किसानों की पर्ची वाली जमीन पर दखल कब्जा दिलाना प्रशासन के लिए गले की हड्डी साबित हो रहा है। आयेदिन इस मामले को लेकर संघर्ष, तनाव और मारपीट की नौबत भी उत्पन्न हो रही है। बीते 20 अक्टूबर 2025 को अनुमंडल लोक शिकायत कार्यालय में भूदान की सुनवाई के क्रम में हालात इतने बिगड़ गये कि पर्चाधारी और सीओ के बीच न सिर्फ नोक-झोंक की स्थिति उत्पन्न हुई बल्कि मारपीट तक मामला पहुंच गया था। यह स्थिति सिर्फ त्रिवेणीगंज की ही नहीं है, बल्कि इससे पूर्व भी कोसी प्रमंडल के कई स्थानों पर जमीन को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट से लेकर हत्या तक की घटनाएं होती रही हैं। कोसी प्रमंडल के तीनों जिले सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में भूदान योजन...