अररिया, फरवरी 18 -- राघोपुर, एक संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रभारी मनोनित किया गया है। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह दिख रहा है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने कहा कि श्री कृष्णा अल्लावरू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं। बताया कि श्री कृष्णा जमीन से जुड़े रहे हैं। संगठन के प्रति समर्पित हैं। खुशी जाहिर करने वालों में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर, सरायगढ़ प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडेय, डॉ. रमेश यादव, फिदा हुसैन, शंकर गुरमैता, चुनचुन कुमार, अंजार अहमद, मो. मेहरूल्लाह, मो सज्जाद, मनीष जायसवाल, सरोज जायसवाल सहित अन्य शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.