भागलपुर, अप्रैल 24 -- पिपरा, एक प्रतिनिधि। पिपरा वासियों का सपना गुरुवार को पूरा हुआ। नई रेल लाइन परियोजना पर आज पहलीवार पिपरा से सुपौल होते हुए सहरसा के लिए ट्रेन खुली है,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मधुबनी से ऑन लाइन हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया है। पिपरा स्टेशन पर इसको लेकर भव्य इंतजाम किया गया। जहां एलसीडी स्क्रीन पर लोगों ने उदघाटन समारोह को देखा। इधर जैसे ही पिपरा से ट्रेन रवाना हुआ लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पहलीवार पिपरा से ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है। बड़ी संख्यां में पिपरा स्टेशन पहुंचे लोगों ने इस पल को नजदीक से देखकर खुश हुए हैं। लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पिपरा से ट्रेन का परिचालन शुरू होने से यहां के लोगों को इसका फायदा मिलेगा और इलाके का चहुमुखी विकास होगा। मनोज कुमार, नूनू झा, नित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.