अररिया, अप्रैल 22 -- त्रिवेणीगंज। नप क्षेत्र के लतौना कैथोलिक चर्च के धर्मावलंबियों में पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक की लहर है। धर्मगुरुओं के साथ राजनैतिक दलों के नेताओं ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। चर्च के प्रधान पादरी डेविड इलियास ने पोप फ्रांसिस के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पोप फ्रांसिस न केवल कैथोलिक चर्च के आध्यात्मिक प्रमुख थे, बल्कि पूरी मानवता के लिए करुणा, समावेशिता और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उनकी सादगी, विनम्रता और गरीबों, प्रवासियों एवं पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने विश्वभर में लोगों के हृदय को छुआ। उनकी शिक्षाएं और कार्य हमें समानता, प्रेम और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.